🔥 TRENDING Delhi-Mumbai Expressway Completion Pus... United Polyfab Gujarat Ltd. Reaches 52... Two lakh compensation announced for fa... Two-Day Market Shutdown in Omkareshwar... BJP Entrusts Ministers, MPs and Local... વાહ કૌશિક વેકરીયા વાહ!! અમરેલી બાયપાસ...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 19 Oct 2026, 11:50 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अशोक नगर/ पिपराइ
पुलिस राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले भर में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिपरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की मदद से बाइक से गांव-गांव में अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी अवैध शराब जब्त की है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गजराम अहिरवार, पिता नेतराम अहिरवार, निवासी ग्राम मारोन के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में एएसआई राजबहादुर सिंह, एएसआई रघुवीर सिंह, एएसआई दिनेश कुशवाहा और आरक्षक शत्रुघ्न शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
📲Get App