🔥 TRENDING પાટણના વરાણા ખોડિયાર માતાજી મંદિર ટ્રસ... Taylor Swift Unveils Gothic Vibe in Ne... लखनऊ में सुहावना मौसम, दिनचर्या के लिए... Towson University Lockdown Ends After... Gujarat Launches Unified Online Portal... News18 Tamil Debuts 8 AM Election Show...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 28 Sep 2026, 08:40 AM 👁 73
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

विभिन्न स्थानों से हाथ भट्टी एवं विदेशी मदिरा बरामद

अनूपपुर - जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सम्पतिया मरावी एवं विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर तलाशी लेकर अवैध मदिरा बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 7 में राजेश सिंह एवं रामकली के कब्जे से 11 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। बाराती में अनीता धुर्वे के कब्जे से 7.2 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा ग्राम लालपुर में संजनाबाई के कब्जे से 6.3 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई।

आबकारी विभाग की टीम द्वारा बरामद मदिरा को विधिवत जप्त कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण कायम कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में मुख्य आरक्षक महबूब अहमद खान, विक्रांत नामदेव तथा आरक्षक अमृतलाल साकेत एवं रमाकांत सिंह बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📲Get App