🔥 TRENDING ਅਰਸ਼ਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਨੌਰਥ ਜ਼ੋਨ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ 'ਚ ਜ... राजीव गांधी वार्ड में शासकीय उचित मूल्... સાબરકાંઠા જિલ્લામાં ઇદાર-હિંમતનગર સ્ટે... Traffic Gridlock in Patel Nagar, Delhi BJP Core Group Meeting to Discuss Khar... Cyclone Arnab Threatens Bay of Bengal,...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान: 5.63 ग्राम स्मैक के साथ वांछित ड्रग पैडलर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 26 Oct 2026, 09:14 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान: 5.63 ग्राम स्मैक के साथ वांछित ड्रग पैडलर गिरफ्तार

दौसा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दौसा जिले की झांपदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लालसोट थाने के एक प्रकरण में वांछित ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट श्री विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं पुलिस उप अधीक्षक लालसोट श्री सत्यनारायण आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में झांपदा थाना प्रभारी श्री सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

लालसोट थाने के प्रकरण में था वांछित

पुलिस के अनुसार, दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान के दौरान गठित टीम ने लालसोट थाना जिला दौसा के प्रकरण संख्या 124/2026, धारा 8/21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी राकेश सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राकेश सैनी पुत्र श्री चौथूराम, जाति माली, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 7, कोट का मोहल्ला, चाकसू, थाना चाकसू, जिला जयपुर पश्चिम के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चाकसू थाना पुलिस द्वारा 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ एवं अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में झांपदा थाना प्रभारी श्री सतीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक श्री प्रेमप्रकाश, कांस्टेबल हरिशंकर नंबर 931, कांस्टेबल रामपाल नंबर 874 तथा कांस्टेबल नरेंद्र सिंह नंबर 1190 शामिल रहे।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App