🔥 ट्रेंडिंग तेलंगाना सरकार ने यूएलसी ज़मीन मामलों... मयूरभंज, ओडिशा में बचाए गए बाघ के शावक... पंजाब भाजपा ने जालंधर रैली से पहले एलप... माड़र गाँव में बागमती नदी का जलस्तर बढ... एटा-आगरा रेल मार्ग पर जल्द शुरू होगी म... ಸಾರ್ವಜನಿಕರಿಂದ ಶಾಸಕರಾದ ಡಾ. ಚಂದ್ರು.ಲಮಾಣಿ...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अथमलगोला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भीषण गर्मी में भी युवाओं और ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह
देश

अथमलगोला में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भीषण गर्मी में भी युवाओं और ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह

✍️ रिपोर्टर: Lalan Kumar 🗓 13 अग. 2026, 05:40 PM 👁 70
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय स्टेट बैंक से इंडियन ओवरसीज बैंक तक गूंजे देशभक्ति के नारे, छात्र, जीविका दीदियों और अधिकारियों संग हजारों लोग हुए शामिल।

पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को अभूतपूर्व देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रखंड के इंडियन ओवरसीज बैंक परिसर से भारतीय स्टेट बैंक तक एक भव्य एवं विशाल 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया गया। इस यात्रा में क्या युवा, क्या बुजुर्ग और क्या महिलाएं—हर कोई हाथों में तिरंगा लिए भारत माता के जयकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा था।
करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग में भीषण गर्मी और उमस के बावजूद प्रतिभागियों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी नारों से पूरा अथमलगोला इलाका गुंजायमान हो उठा।
इस यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी दिखी। हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, स्थानीय युवा, प्रखंड सह अंचल प्रशासन के अधिकारी, जीविका दीदियाँ, पुलिस बल के जवान, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और आम ग्रामीण एकजुट होकर शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख रीना देवी और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राजेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में राष्ट्रीयता की भावना और मजबूत होती है। नई पीढ़ी को देश के प्रति कर्तव्यों का अहसास कराने के लिए यह एक बेहतरीन प्रयास है।
यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि रामानुज सिंह, मृगेंद्र प्रताप मंटू, राम कुमार शर्मा, अनंत कुमार सिंह, रवि कुमार सहित क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
📲Get App