🔥 TRENDING Two Youths Killed, Two Injured in Head... સુરત-ઉદયપુર વંદે ભારત એક્સપ્રેસનું રેક... रविवार की रात भारी बारिश से चरखारी के... Lovely Professional University Faces S... Three Women and Child Abducted in Scor... Three Minors Booked for Assault and Ob...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अशोकधाम मंदिर में मचा भगदड़ सात कि मौत आठ घायल
Religion

अशोकधाम मंदिर में मचा भगदड़ सात कि मौत आठ घायल

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Aug 2026, 11:20 AM 👁 83
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के लखीसराय में स्थित अशोकधाम मंदिर में मचा भगदड़ सात कि हुई मौत आठ लोग हुए घायल

लखीसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़; 7 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल


ANCHOR - लखीसराय। सावन की तीसरी सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 7 श्रद्धालुओं के मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 8 से अधिक जख्मी हैं, जिनका सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज शुरू किया गया है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात में उक्त मार्ग पर बिजली का पोल तार सहित गिर गया था।



इसी दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके की ओर रवाना हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

अशोकधाम मंदिर श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से विख्यात है। यहां पालकलीन विशाल शिवलिंग है, जो जमीन की खोदाई से प्राप्त हुआ है। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
📲Get App