🔥 TRENDING कार्य சிறந்த வியாபாரிகள் விருது வழங்க வேண்டு... India, Canada Reach Fifth Negotiation... Sanjay Gupta Questions Smoking in Film... Nor'easter Hits US Northeast, Floods H... October 2026: Rare Planetary Conjuncti...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अशोक नगर नहाने गये पच दोस्त दो नदी के तेज बहब मे बहे सर्चिंग जारी

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 21 Sep 2026, 10:08 AM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। पर्यटन स्थल आमखो में पिकनिक मनाने गए दो दोस्त नहाते समय अचानक घोड़ा पहाड़ नदी के तेज बहाव में बह गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम व ग्रामीणों ने सर्चिंग शुरू की, लेकिन रात 9 बजे तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। अब रात का अंधेरा रेस्क्यू में बाधा बन रहा है।
जानकारी के अनुसार शहर से पांच दोस्त पिकनिक के लिए छीर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर आमखो पहुंचे थे। यहां सभी दोस्त नदी में नहाकर मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान 15 वर्षीय यादव निवासी अशोकनगर पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। पत्थरों पर फिसलन होने के कारण वे खुद को संभाल नहीं पाए। उनके साथियों ने जब उन्हें बहते देखा तो चीख-पुकार मचाई। आवाज सुनकर आसपास नहा रहे अन्य लोग दौड़कर आए, लेकिन तब तक दोनों छात्र पानी में गायब हो चुके थे। दोनों ही 10वीं कक्षा के छात्र हैं।
विधायक पहुंचे, सर्च ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना जैसे ही मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव को मिली, उन्होंने एसडीएम को सूचना दी और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। विधायक खुद गांव के स्थानीय तैराकों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों बच्चों की तलाश करवाई। विधायक का कहना है कि रात में हुई तेज बारिश से नदी का जलस्तर और बहाव काफी बढ़ गया है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और एसडीआरएफ को भारी परेशानी आ रही है। फिर भी टीमें अंधेरे में भी सर्चिंग में जुटी हुई हैं।
परिजनों में कोहराम, युवक के पिता इंदौर में
दोनों छात्रों के नदी में बहने की जानकारी जब उनके साथियों ने परिजनों को दी तो परिवारों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। जैसे ही अब दोनों बच्चों के नदी में बहने की जानकारी मिली, किसी काम से इंदौर गए उनके परिजन भी काम छोड़कर वापस अशोकनगर के लिए निकल पड़े हैं।
एसडीआरएफ की सर्चिंग जारी है, हालांकि अब तक दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
📲Get App