असत्य पर सत्य की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
अहेरीपुर नवीन सब्जी मंडी में प्रत्येक वर्ष की भांति दशहरा के पावन पर्व पर आज रावण का पुतला फूंका गया। नवीन सब्जी मंडी परिसर में राज्य के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक रामलीला का मंचन किया गया। श्री राम चन्द्र जी ने रावण को मार कर बुराई पर अच्छाई की जीत का मनमोहक उदाहरण पेश किया।। इस दौरान मेले में उपस्थिति हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने इस मनमोहक दृश्य का जम कर आनंद लिया।