🔥 TRENDING ਤਿਉਹਾਰੀ ਸੀਜ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ‘ਹਲਦੀਰਾਮ’ ਦਾ ਕੇਸਰ... અમદાવાદ અને સુરત પોલીસનું સંયુક્ત ઓપરે... उज्जैन में किसानों ने जीवामृत से पराली... અમદાવાદ અને સુરત પોલીસનું સંયુક્ત ઓપરે... తణుకులో రెండో రోజు నామినేషన్ల ప్రక్రియ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम के 15 घंटे पहले ही रावण के पुतले को जला दिया जांच जारी

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 22 Oct 2026, 02:21 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम के 15 घंटे पहले ही रावण के पुतले को जला दिया जांच जारी

KEREDARI CHATTIBARIYATU

असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम के 15 घंटे पहले ही रावण के पुतले को जला दिया जांच जारी

केरेडारी चट्टीबारियातु में दशहरा से पहले बड़ी शरारत सामने आई है। चट्टीबारियातु पूजा समिति द्वारा बनाए गए रावण के पुतले को असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम से लगभग 15 घंटे पहले ही जला दिया

बताया जा रहा है कि पुतला बाजार टांड में बनाकर रखा गया था उसे दशमी की शाम 6 बजे दहन करने की तैयारी थी, लेकिन नवमी की रात ही असामाजिक तत्वों ने उसे जलाकर राख कर दिया

इस घटना को लेकर पूजा समिति के अध्यक्ष गुरूचरण साव, सचिव संतोष नायक व कोषाध्यक्ष बालगोविंद सोनी ने पगार ओपी पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है मूर्ति विसर्जन के बाद मामले का खुलासा होने की संभावना है

वहीं पूजा समिति एक बार फिर नया पुतला बनाने में जुट गई है गुरुवार को मेला सह रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

संवाददाता निरंजन कुमार साव नीड 24 न्यूज, केरेडारी, हजारीबाग
चट्टीबारियातु में 15 घंटे पहले ही जला दिया रावण का पुतला
📲Get App