🔥 TRENDING खानपुर पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस क... स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर... Taylor Swift Wins Top Honors at VMAs 2... Actor Adam Brody Calls for ‘Free Pales... Taylor Swift Wins Video of the Year at... वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ने वाले दो...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया हाथ, 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि

असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया हाथ, 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि

✍️ Reporter: Pankaj sahu 🗓 16 Aug 2026, 08:16 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका को सहायता राशि का चेक सौंपा। यह राशि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी गई है।

रायपुर | 16 अगस्त 2026
Need24 News Desk
रायपुर। असम में आई भीषण बाढ़ के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए संवेदनशील पहल की है। राज्य सरकार की ओर से असम के बाढ़ पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुलाकात की और उन्हें 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा
मुख्यमंत्री साय ने असम में बाढ़ के कारण हुई जन-धन की क्षति पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के लोगों के साथ खड़ी है। सहायता राशि का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और पुनर्वास कार्यों में सहयोग करना है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। राज्यपाल रमेन डेका के 16 अगस्त को असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर जाने की जानकारी भी सामने आई है।
छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल को आपदा की घड़ी में अंतरराज्यीय सहयोग और मानवीय संवेदना के रूप में देखा जा रहा है।
Need24 News Desk
Chhattisgarh
📲Get App