🔥 ट्रेंडिंग राज ठाकरे के पोस्ट पर महाराष्ट्र में ज... मुंबई के कार डीलर दमन और दीव में पंजीक... रंजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने बनाया... लखनऊ कचहरी में अवैध वकील चैंबरों पर चल... मतदाता सूची में गड़बड़ी: चुनाव आयोग ने... रील बना रही लड़की को देखने के चक्कर मे...
25 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

अरिया के भोरहा गांव में देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा से सम्पन्न धार्मिक अनुष्ठान

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 25 अक्टू. 2026, 11:21 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कुर्साकांटा प्रखंड के भोरहा गांव में माता लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती, श्री गणेश और महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ एक पवित्र पूजन आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने समस्त भारत व बिहार के कल्याण की कामना की।

आज कुर्साकांटा प्रखंड के भोरहा गांव में माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, माता पार्वती, श्री गणेश जी एवं देवाधिदेव महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व आयोजित अधिवास पूजन का विधिवत् समापन हुआ।

सम्पन्न अनुष्ठान में उपस्थित लोगों ने सभी देवी-देवताओं का ध्यान एवं दर्शन किया और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

इस पावन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने अररिया जिला सहित संपूर्ण बिहार और देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की।

भक्तों ने भगवान भोलेनाथ एवं माता रानी की कृपा से समाज को धर्म, संस्कृति, सद्भाव और सनातन परंपराओं के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रार्थना की।
📲Get App