अरवल में अब तक 163 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित
Watch on:
📘 Facebook
प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में डीएम अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
अरवल। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में डीएम अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन और व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। जिले में अब तक 163 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार से अधिकतम 78 हजार तथा बिहार सरकार से अधिकतम 20 हजार रुपये तक अनुदान मिल सकता है। डीएम ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सोलर मेले के आयोजन का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी शैलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं सोलर वेंडर मौजूद रहे।