🔥 TRENDING अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अरवल में 20 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, आवागमन होगा आसान

अरवल में 20 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, आवागमन होगा आसान

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 18 Sep 2026, 07:46 AM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल जिला पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का किया वितरण आज दिनांक 17 सितम्बर, 2026 को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय परिसर, अरवल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र दिव्यांगजनों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा लाभुक दिव्यांगजनों को सांकेतिक रूप से चाबी प्रदान की गई तथा हरी झंडी दिखाकर बैटरी चालित ट्राई साइकिल के साथ रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य चलन दिव्यांगजनों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करते हुए उन्हें अधिक आत्मनिर्भर, सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना है। कार्यक्रम के अवसर पर दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं विधवाओं के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु विशेष स्टॉल भी लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से उपस्थित लाभुकों एवं आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत वैसे 18 वर्ष पूर्ण कर चुके चलंत दिव्यांगजन, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा जिन्हें आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड रहा है, निर्धारित पात्रता एवं शर्तों के अनुरूप बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए आवेदन कर सकते हैं।पात्र दिव्यांगजन समाज कल्याण विभाग के संबंधित पोर्टल/वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है, जिससे पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के क्रम में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों को मुख्य रूप से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र / यूडीआईडी (UDID), आवासीय प्रमाण-पत्र, निर्धारित आय सीमा अधिकतम ₹200000 के अनुरूप आय प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुरूप अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध -दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राई साइकिल के अतिरिक्त भी पात्र दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता एवं आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अंतर्गत श्रवण यंत्र, चश्मा, बैसाखी, ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पात्र दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन सहित निर्धारित सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। पात्रता एवं आवश्यकता के अनुरूप ये सुविधाएं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, अरवल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं।इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ आवेदन एवं योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग के लिए संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, अरवल से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों, वृद्धजनों, विधवाओं एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक पात्र लाभुक इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता बालेश्वर प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, सहायक निदेशक माला कुमारी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं लाभुक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, अरवल दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App