🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अरवल में 16 सितंबर को RCM सेवा दिवस, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

अरवल में 16 सितंबर को RCM सेवा दिवस, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 15 Sep 2026, 09:50 PM 👁 48
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। सेवा, स्वास्थ्य और जागरूकता के संदेश के साथ अरवल में 16 सितंबर 2026 को RCM सेवा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रुद्र RCM सेवा केंद्र, अरवल में निःशुल्क स्वास्थ्य-जांच शिविर लगाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे आदर्श नागरिक शपथ के साथ होगी। इसके बाद प्राण गीत का आयोजन किया जाएगा। वहीं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर चलेगा, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं जागरूकता का लाभ मिलेगा। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सेवा दिवस को सफल बनाने में सहयोग करें। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए श्याम जी (स्टार गोल्ड) – 9608097715 तथा गजेन्द्र कुमार, रुद्र सेवा केंद्र संचालक, अरवल – 9430700865 से संपर्क किया जा सकता है।
स्थान: रुद्र RCM सेवा केंद्र, अरवल
दिनांक: 16 सितंबर 2026
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
📲Get App