🔥 TRENDING ब्रेकिंग न्यूज़ श्रीगंगानगर जिले में र... Bihar, Jharkhand Banks Shut for Chhath... છઠપૂજા દરમિયાન આજીડેમ ચોકડીમાં ટ્રાફિક... Johnny Depp Set to Reclaim Box Office... India, Philippines Push Forward on New... Kerala Man Loses ₹1.41 Crore After Fal...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

अरवल जिले के मधुश्रवा छठ घाट पर सूचना एवं सहायता केंद्र से श्रद्धालुओं को मिली सुविधा, उमड़ी 50 हजार की भीड़

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 16 Nov 2026, 10:21 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अरवल जिले के मधुश्रवा छठ घाट पर सूचना एवं सहायता केंद्र से श्रद्धालुओं को मिली सुविधा, उमड़ी 50 हजार की भीड़ चारों मार्गों पर बैरिकेडिंग, रोशनी और ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी, प्रशासन एवं सहयोग समिति के सहयोग से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ छठ पर्व

ऐतिहासिक मधुश्रवा शिव मंदिर स्थित छठ घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पूजा व्रती सहयोग समिति मधुश्रवा की ओर से सूचना एवं सहायता केंद्र स्थापित किया गया था। इस केंद्र के माध्यम से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचना और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर कलेर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार, अंचलाधिकारी उत्तम राहुल, मेहंदिया थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक, पहलेजा पंचायत के मुखिया मुंद्रिका सिंह एवं नीड 24 के पत्रकार कुमार रौशन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं कंट्रोल रूम से श्रद्धालुओं को सूचना एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नीड 24 के पत्रकार कुमार रौशन संभाल रहे थे।छठ पर्व को लेकर मधुश्रवा जाने वाले चारों मार्गों पर बैरिकेडिंग, रोशनी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। साथ ही ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी। छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 50 हजार छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।
चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व सोमवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। प्रशासन, पुलिस एवं सहयोग समिति के आपसी समन्वय और सहयोग से छठ पूजा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
📲Get App