🔥 TRENDING फारबिसगंज में छठ घाट का निरीक्षण, अधिक... जयनगर में काली पूजन जागरण: ग्रामीणों क... जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने अररिया... अररिया में माँ काली के दरबार में काली... कोठीहाट शास्त्री चौक में छठ पूजा समिति... West Bengal Intensifies Preparations f...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अररिया में सांसद प्रदीप सिंह ने 101 फीट ऊँचे पंडाल की तारीफ करते हुए मां काली के दरबार में भव्य पूजा अर्चना की

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 11 Nov 2026, 12:34 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोमवार की देर शाम, अररिया के सोनापुर सार्वजनिक काली मंदिर में सांसद प्रदीप सिंह ने भव्य 101 फीट ऊँचे पंडाल की प्रशंसा करते हुए पूजा अर्चना की।

सोमवार की देर शाम, अररिया के नरपंतगंज क्षेत्र के बथनाहा में स्थित सोनापुर सार्वजनिक काली मंदिर में सांसद प्रदीप सिंह मां काली के दरबार में पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए माथा टेका।

सांसद की नजर सबसे ज्यादा ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी मंदिर के प्रारूप पर बने 101 फीट ऊँचे भव्य पूजा पंडाल पर टिकी। पंडाल की भव्यता देखकर उन्होंने आयोजन समिति की खुलकर तारीफ की और कहा कि इतने बड़े और सुंदर पंडाल के पीछे समिति की मेहनत, समर्पण और कुशल प्रबंधन साफ झलकता है।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता कुंदन पोद्दार, नागेश्वर यादव, अजय साह, सुनील यादव, मनोज मंडल, आलोक यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।

पूजा समिति के ललित भगत (बबलू), पंकज गोस्वामी, धीरेंद्र साह, अनिल भगत, सुनील भगत, सुबोध भगत, गोविंद भगत और संजय भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता व्यवस्था संभालते नजर आए।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी पूजा में भाग लेकर मां का आशीर्वाद लिया।
📲Get App