🔥 TRENDING लेफ्ट मेन और एलडी में ब्लॉकेज कि 45 मि... बेडी जिला पुलिस की महिला टीम ने मिलेनि... बीड़ जिला पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की म... Man dies in Telangana after car hits h... Pujara predicts Kohli will outscore Ro... Monster Hunter Outlanders Offers Handh...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अररिया में नशामुक्त अभियान: 'गांव का संकल्प' पर समारणालय में बैठक

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 02 Nov 2026, 08:27 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया के समारणालय में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के नेतृत्व में नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय सप्ताह के अंतर्गत 'गांव का संकल्प' विषय पर बैठक आयोजित की गई।

अररिया के समारणालय में 01 से 07 नवंबर के नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत ‘गांव का संकल्प’ विषय पर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने कहा कि नशामुक्ति का संदेश जिले के हर गांव, हर टोले तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत भवनों पर मद्य निषेध से संबंधित स्लोगन अनिवार्य रूप से लिखवाए जाएं और बैनर‑पोस्टर लगाकर व्यापक प्रचार‑प्रसार किया जाए।

डीएम ने नशामुक्ति जागरूकता रथ के माध्यम से हो रहे प्रचार को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान में पंचायत भवनों के साथ-साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और जीविका दीदियों का सहयोग लिया जाए।

जीविका दीदियों के माध्यम से जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में नशे की बुराइयों और नशामुक्त जीवन के फायदों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के माध्यम से पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक मंडलियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाने और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
📲Get App