🔥 TRENDING कु अर्जुन सिंह के नाम होना चाहिए धवारी... मुख्यमंत्री फडणवीस यांनी छत्रपती संभाज... मुख्यमंत्री फडणवीस यांनी छत्रपती संभाज... Rs 95 Lakh Paid to Create Reels Worldw... Kerala Lottery BT-78 Draw: First Prize... MarketSmith India Issues Stock Picks f...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अररिया में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का 14वाँ स्थापना दिवस समारोह: विद्युत क्षेत्र में प्रगति और पीएम सूर्य घर योजना का आह्वान

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 02 Nov 2026, 07:34 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया जिले के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अररिया कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी का स्वागत पाग, शॉल एवं मिथिला पेंटिंग भेंटकर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि विगत 10 वर्षों में विद्युत क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। बिजली की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुगम विद्युत सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

जिला पदाधिकारी ने अररिया जिले के आम नागरिकों से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपने घरों की छतों पर अनुदानित मूल्य पर सोलर पैनल लगवाने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने का अनुरोध किया। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक उपभोक्ताओं को इससे जोड़ने पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिलाने का निर्देश दिया। मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री गौरव कुमार, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, संबंधित पदाधिकारी एवं विद्युत विभाग के कर्मी उपस्थित थे।
📲Get App