🔥 TRENDING Mumbai civic body partners with Sukoon... Malegaon hits 38.4°C, highest temperat... Maharashtra batsman Ankit Bawne, 19 ye... দেবীপক্ষের শুভ লগ্নে মধ্যমগ্রামের ২৩ ন... અમદાવાદમાં વાઈબ્રન્ટ નવરાત્રિ મહોત્સવમ... ખાંભાના ખેતરમાંથી દીપડાનો મૃતદેહ મળ્યો...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अररिया में आयकर अधिनियम 2025 के टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Local

अररिया में आयकर अधिनियम 2025 के टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 11 Oct 2026, 11:09 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया जिला प्रशासन द्वारा आयकर अधिनियम, 2025 के टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन पर जोर दिया गया।

अररिया, 08 अक्टूबर 2026: जिला कोषागार कार्यालय, अररिया के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयकर अधिनियम, 2025 के अंतर्गत टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) और टीसीएस (स्रोत पर कर संग्रह) के प्रावधानों एवं महत्वपूर्ण वित्तीय बिंदुओं पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता अररिया के जिलाधिकारी श्री विनोद दूहन (भा.प्र.से.) ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर अपर आयुक्त, रेंज-3, धनबाद श्री नरसिंह कुमार खालको (भा.रा.से.) तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर आयकर अधिकारी, पूर्णिया श्री टी.टी. भूटिया एवं श्री प्रसून झा उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान, विशेषज्ञों ने टीडीएस और टीसीएस से संबंधित प्रावधानों, कर कटौती एवं संग्रह की प्रक्रिया, निर्धारित समय-सीमा में अनुपालन सुनिश्चित करने के महत्व और वित्तीय अभिलेखों के उचित संधारण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसका उद्देश्य जिले के अधिकारियों को नवीनतम कर नियमों से अवगत कराना था।

इस अवसर पर वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा वित्तीय कार्यों के निष्पादन में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए। विशेषज्ञों ने टीडीएस/टीसीएस से जुड़े प्रावधानों के व्यावहारिक पहलुओं से जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को अवगत कराया और अनुपालन में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी, ताकि कर प्रणाली को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

कार्यशाला में अपर समाहर्ता अररिया श्री अनिल कुमार झा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अररिया श्री नवनील कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी अररिया श्री विजय कुमार रजक सहित सभी कार्यालय प्रधान एवं सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी अररिया जिला उपस्थित रहे। यह आयोजन जिला प्रशासन अररिया द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से किया गया।
📲Get App