🔥 TRENDING शहडोल में खाकी का बड़ा प्रहार: जयसिंहन... UP Police Seize Rs 1.25 Crore Drug Rac... Karun Nair Turns the Tide for Karnatak... UP Leopard Attacks Claim Lives of 7-Ye... राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जनता की... सुपौल के कन्हैया कुमार ने मां दुर्गा क...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अररिया में 300 ग्राम स्मैक भंडाफोड़, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 13 Oct 2026, 09:34 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष कार्यबल ने रेलवे लाइन के पास 3 तस्करों को गिरफ्तार कर 300 ग्राम स्मैक, 4 स्मार्टफोन और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की।

अररिया पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर आर.एस. थाना पुलिस और विशेष कार्यबल (STF) ने अररिया‑गलगलिया रेलवे लाइन के पास घेराबंदी कर 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 300 ग्राम स्मैक, 4 स्मार्टफोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपू मल्लिक (30 वर्ष), पवन कुमार यादव (34 वर्ष) और वसीम शेख (31 वर्ष) शामिल हैं। दीपू मल्लिक अररिया बस स्टैंड, वार्ड 16 के निवासी हैं, जबकि पवन कुमार यादव शेखपुरा, वार्ड 02 और वसीम शेख कदम टोला, वार्ड 01 के निवासी हैं।

स्मैक तीन अलग-अलग जिपर में भूरे रंग का 300 ग्राम पाया गया। साथ ही 01 अपाचे मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 38 R 8982) और 04 स्मार्टफोन (सैमसंग S‑24 अल्ट्रा, विवो Y‑21, विवो Y‑27 और विवो T2x) बरामद हुए। नकदी 500 रुपये भी मिली।

पुलिस ने इस मामले को आर.एस. थाना कांड सं० 238/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 08(ए)/21(सी)/25 और BNS की धारा 111 के अंतर्गत दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
📲Get App