🔥 ट्रेंडिंग *राजस्थान राज्य महिला नीति, 2021 एवं र... राजस्थान BJP ने पंचायत चुनाव परिणामों... उदयपुर में तापमान गिरा 9.6°C, राजस्थान... स्पाइसजेट को संकट का सामना, भविष्य अनि... कोलाथूर विधायक का निधन, बायपोल के लिए... लोकेश ने तमिलनाडु की निवेशकों को देर स...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अररिया के सदर अस्पताल की ममता दीदियों के वेतन में देरी, नगर परिषद ने शीघ्र भुगतान का आश्वासन

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 21 नव. 2026, 06:19 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सदर अस्पताल, अररिया में काम करने वाली ममता दीदियों का वेतन जनवरी से लंबित है; वार्ड 12 के माननीय पार्षद प्रभाष कर्ण ने भुगतान के त्वरित उपायों का वादा किया।

आज सदर अस्पताल, अररिया में कार्यरत ममता दीदियों से मुलाकात कर उनके वेतन में देरी की समस्या को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने बताया कि जनवरी माह से उनका वेतन लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मुद्दे को तुरंत संज्ञान में लेते हुए रिपोर्टर ने नगर परिषद के रोगी कल्याण समिति के सदस्य तथा वार्ड नंबर 12 के माननीय पार्षद प्रभाष कर्ण से इस विषय पर विस्तृत वार्ता की।

वार्ता के दौरान सभी ममता दीदियों को आश्वासन दिया गया कि प्रशासन और संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उनका लंबित वेतन जल्द से जल्द भुगतान करवाया जाएगा।

जनसेवा और अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए नगर परिषद हमेशा तत्पर रहेगी, यह वचन दिया गया।
📲Get App