🔥 ट्रेंडिंग राघोपुर-दियारा की घटना पर मंत्री ने ली... ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बक... जदयू के विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नात... અંકલેશ્વર: નોબલ માર્કેટમાં ભંગારના ગોડ... सीवान के पिपरहिया गांव में पूर्व विवाद... सिंधिया परिवार के संपत्ति विवाद में प्...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अररिया के फारबिसगंज में हवाई अड्डे के निर्माण को मिली स्वीकृति, विकास को मिलेगी नई गति
स्थानीय

अररिया के फारबिसगंज में हवाई अड्डे के निर्माण को मिली स्वीकृति, विकास को मिलेगी नई गति

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 अक्टू. 2026, 04:20 PM 👁 45
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सांसद प्रदीप कुमार सिंह के प्रयासों से बिहार मंत्रिमंडल ने फारबिसगंज में हवाई अड्डे और नौ आकांक्षी जिलों में हेलीपोर्ट निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह कदम अररिया जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

बिहार के अररिया जिले के विकास को नई गति मिलने वाली है। माननीय सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह के अथक प्रयासों के फलस्वरूप बिहार मंत्रिमंडल ने फारबिसगंज में हवाई अड्डे के निर्माण तथा नौ आकांक्षी जिलों में हेलीपोर्ट के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यह एक ऐतिहासिक पहल है जो जिले के समग्र विकास को नई दिशा देगी।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से अररिया जिले में हवाई संपर्क बेहतर होगा, जिससे व्यापार, उद्योग, पर्यटन और निवेश को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। हवाई अड्डे के निर्माण से न केवल जिले की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इससे जिले की आर्थिक समृद्धि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बिहार में विकास और प्रगति की एक नई उड़ान निरंतर जारी है। इस परियोजना के स्वीकृत होने से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होने की उम्मीद है, जो बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगा।
📲Get App