🔥 ट्रेंडिंग अलू सिरिश ने 2 बजे के बाद तेज़ संगीत प... एंट्रप्राइज़ में SRM विश्वविद्यालय ने... भारत में 29 सितंबर को भारी बारिश और मौ... भारतीय रेलवे ने मचलिपट्नम और कर्नूल के... गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने... कर्नाटक के उपमुख्य मंत्री ने गारंटी यो...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

अररिया के भरगामा में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान धमाका

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 28 सित. 2026, 03:00 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया के भरगामा में अवैध तरीके से पटाखा निर्माण के दौरान दो महिलाओं कि हुई मौत

अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अररिया के भरगामा में अवैध तरीके से पटाखा निर्माण के दौरान धमाके में एक नवजात और दो महिलाओं की मौत हुई थी. एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पटाखा निर्माण में लगे सजीरा खातून और मो.इसराफिल का पुलिस अभिरक्षा में इलाज करवाया जा रहा है. एसपी ने बताया कि अवैध पटाखा निर्माण में लगे अन्य फरार लोगों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश बनाई जा रही है. बता दें कि भरगामा थाना के मुस्लिम टोला में दो दिन पूर्व अवैध तरीके से पटाखा निर्माण के दौरान काफी जोरदार धमाका हुआ जिसमें एक नवजात और दो महिला की मौत हो गयी. एसपी ने बताया कि अभिरक्षा में लिए गए दो लोग नरपतगंज में चोरी छिपे इलाज करवा रहे थे. जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर इलाज करवाया जा रहा है. वहीं घटना स्थल से कुछ दूरी पर हीं खेत से एक महिला का जला हुआ शव भी बरामद हुआ है जो गृह स्वामी मो.अख्तर की पत्नी शनाज का बताया जा रहा है.
बाइट
जितेंद्र कुमार,एसपी,अररिया
📲Get App