Technology
अररिया एसपी जितेंद्र कुमार की पहल पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत 50 मोबाइल बरामद, धारकों को सौंपे गए।एसडीपीओ सुशील कुमार ने संबंधित मोबाइल धारकों
अररिया एसपी जितेंद्र कुमार की पहल पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत 50 मोबाइल बरामद, धारकों को सौंपे गए।एसडीपीओ सुशील कुमार ने संबंधित मोबाइल धारकों को किया सुपुर्द, फोन वापस मिलने से लोगों
अररिया एसपी जितेंद्र कुमार की पहल पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत 50 मोबाइल बरामद, धारकों को सौंपे गए।एसडीपीओ सुशील कुमार ने संबंधित मोबाइल धारकों को किया सुपुर्द, फोन वापस मिलने से लोगों को मिली राहत। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार की पहल पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत अररिया पुलिस ने चोरी या गुम हुए 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन को संबंधित धारकों को सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल वापस मिलने से लोगों को राहत मिली है।इस अभियान के तहत पुलिस चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बरामद 50 मोबाइल फोन अररिया के एसडीपीओ सुशील कुमार के द्वारा संबंधित धारकों को सौंपे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गए थे।अररिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोबाइल की बरामदगी का प्रयास किया जा सके। ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाना है।