🔥 ट्रेंडिंग बिहार के मोतिहारी में एनबीएफसी शाखा प्... समस्तीपुर के मौ अखाड़ा घाट पर निर्माणा... વાગરાના સારણ ગામે DGVCLની વહેલી પરોઢે... पलामू के तरहसी प्रखंड के कसमार पंचायत... जहाजपुर, राजस्थान में स्लीपर बस पलटी,... বাগনান লাইব্রেরী মোড়ের নিকট গড়ে উঠছে...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अररिया, 12 अक्टूबर 2026
स्वास्थ्य

अररिया, 12 अक्टूबर 2026

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 अक्टू. 2026, 04:23 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पोषण ट्रैकर के सूचकांकों में अररिया जिला बिहार में द्वितीय स्थान पर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित पोषण ट्रैकर के माध्यम से ICDS सेवाओं की प्रभाव

अररिया, 12 अक्टूबर 2026
पोषण ट्रैकर के सूचकांकों में अररिया जिला बिहार में द्वितीय स्थान पर, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
पोषण ट्रैकर के माध्यम से ICDS सेवाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अगस्त 2026 में अररिया जिले ने बिहार राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि को लेकर जिला पदाधिकारी अररिया द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
परियोजना स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष दो आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, संबंधित परियोजनाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला पर्यवेक्षिकाओं, शीर्ष तीन परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) एवं प्रखंड समन्वयकों को सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला परियोजना सहायक, जिला समन्वयक एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को भी प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही पलासी परियोजना के एक सेविका किश्वर जहाँ को रद्दी सामान से बच्चो के खेलने और पढ़ने के चीजों को बनाने के लिए ECCE के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए और उसी केंद्र की एक 6 वर्ष की बच्ची को गाना प्रस्तुत करने पर पुरस्कार प्रदान किए गए
जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि को जिले के सभी संबंधित कर्मियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए ICDS सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने तथा पोषण ट्रैकर के सभी प्रमुख सूचकांकों पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
अररिया जिले की इस उपलब्धि में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, महिला पर्यवेक्षिकाओं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों, प्रखंड समन्वयकों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह सम्मान न केवल उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन है, बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा है।
अररिया जिला ICDS सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने, पोषण ट्रैकर के सूचकांकों में निरंतर सुधार लाने तथा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App