अपराधियों पर कार्रवाई और जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान, कांकेर पुलिस के 14 अधिकारी-कर्मचारी ‘कॉप ऑफ द मंथ’ सम्मानित
कांकेर। अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों पर कार्रवाई, नशा तस्करी, गुमशुदा लोगों की दस्तयाबी और यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांकेर पुलिस के 14 अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी निखिल राखेचा ने ‘कॉप ऑफ द मंथ’ सम्मान से सम्मानित किया। मार्च, सितंबर और अक्टूबर माह में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।