🔥 ट्रेंडिंग Ccl me dharna 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ... ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... चिराग पाशवान ने बिहार में बढ़ते बलात्क...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध शाखा का पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
स्थानीय

अपराध शाखा का पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 03 सित. 2026, 04:18 PM 👁 44
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा अपराध शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रखरखाव एवं अध्यावधिक स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
📲Get App