🔥 ट्रेंडिंग हाथरस गेट के यादव ग्राउंड में 11,000 व... ਡਾ. ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਰੂਪਨਗਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰ... डबरा में जाम में फंसे युवक की अस्पताल... बिहार में एमएलसी चुनाव से पहले एनडीए म... बिहार बनाम उत्तर प्रदेश: जगरनजोश द्वार... बिहार के गाँव से बर्कले: वसिष्ठ नारायण...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की ली सलामी, शाखाओं का किया निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 06 अक्टू. 2026, 04:51 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अर्दली रूम में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अनुशासन के साथ परेड में सहभागिता की। परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शाखाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम कर उनकी समस्याओं एवं कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
📲Get App