🔥 TRENDING হুগলি জেলায় ক্যারিয়ার কাউন্সেলিং সেশন... Raavan: Official Trailer Released, Tea... Jailer 2 Trailer Review: Director Nels... Paach Futacha Bachchan: Official Trail... Indian Airlines Add Flights, Reschedul... Bombay HC Goa Bench Criticises EC Over...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की ली सलामी, शाखाओं का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Oct 2026, 04:51 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अर्दली रूम में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अनुशासन के साथ परेड में सहभागिता की। परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शाखाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम कर उनकी समस्याओं एवं कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
📲Get App