🔥 ट्रेंडिंग उत्तर प्रदेश में पशुधन पालन के लिए ₹40... यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत राजस्थान में 1,244 करोड़ रुपये मूल्य क... राजस्थान में तीन साल बाद पहला ग्रीनफ़ी... भिलवाड़ा पुलिस ने बुजुर्ग महिला हत्या... ખોલવડ કોલેજ ટીવાય બીએની વિદ્યાર્થીની ટ...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अपर पुलिस अधीक्षक ने किया जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 27 अक्टू. 2026, 10:14 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

न्यायालय परिसर में चप्पे-चप्पे पर निगरानी, संदिग्धों की जांच और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर

उरई, जालौन। जनपद जालौन के उरई स्थित जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर में सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस बल, आगंतुक रजिस्टर तथा डीएफएमडी, एचएचएमडी और लगेज स्कैनर की कार्यशील स्थिति की जांच की। इसके साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, बंदीगृह (हवालात), पेशी चौकी और न्यायालय कक्षों व अधिवक्ता चैंबर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बिना जांच के प्रवेश न देने के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय परिसर में किसी भी व्यक्ति या वाहन को बिना जांच के प्रवेश न दिया जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर सघन चेकिंग की जाए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी, बॉडी वार्न कैमरा और शस्त्र के साथ पूरी सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा न्यायालय परिसर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार गश्त और निगरानी करने पर जोर दिया गया निरीक्षण के दौरान कोर्ट सुरक्षा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
📲Get App