🔥 TRENDING LPU Students End 15-Hour NH-44 Blockad... Fire Ravages Tata Showroom in Hyderpor... Consumer Court Orders Insurer to Pay ₹... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ... Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump... Day 3 Box‑Office Surge for ‘Vvaan’ Sta...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की ली सलामी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Local

अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की ली सलामी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Sep 2026, 01:12 PM 👁 97
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अर्दली रूम में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उरई। पुलिस विभाग में अनुशासन, दक्षता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की सलामी ली गई। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों ने निर्धारित अनुशासन एवं वर्दी संबंधी मानकों के अनुरूप प्रतिभाग किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों की टर्नआउट एवं अनुशासन व्यवस्था का जायजा लिया।
परेड की सलामी के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न शाखाओं, बैरकों एवं मेस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए साफ-सफाई, रखरखाव, अभिलेखों के उचित रख-रखाव तथा पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए निर्धारित स्थानों पर स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्यों को पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ संपादित करने पर जोर दिया। पुलिस कर्मचारियों का किया अर्दली रूम
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम भी किया गया। इस दौरान कर्मचारियों से उनकी ड्यूटी, विभागीय कार्यों तथा अन्य संबंधित विषयों के बारे में जानकारी ली गई। कर्मचारियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन के साथ बेहतर व्यवहार एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस लाइन के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण एवं अर्दली रूम के माध्यम से पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
📲Get App