🔥 TRENDING राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण लॉट... શહેરની રેસ્ટોરન્ટોમાં હવે કિચનનું લાઈવ... સુરતમાં 108 એમ્બ્યુલન્સ ડ્રાઇવર પર નજી... ಕೆ.ಬೇವಿನಹಳ್ಳಿಯಲ್ಲಿ ಸೂಳೆಕೆರೆ ಸಿದ್ದೇಶ್ವರ... लोकप्रिय गायक कलाकार गोकुल शर्मा 24 नव... Kerala startups unveil sewer‑cleaning...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली माधौगढ़ का किया आकस्मिक निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 30 Sep 2026, 10:36 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने की हिदायत

माधौगढ़, जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा कोतवाली माधौगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली गई तथा अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गणना में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को रात्रि ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ निर्वहन करने तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने तथा किसी भी परिस्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
📲Get App