🔥 TRENDING LPU Students End 15-Hour NH-44 Blockad... Fire Ravages Tata Showroom in Hyderpor... Consumer Court Orders Insurer to Pay ₹... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ... Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump... Day 3 Box‑Office Surge for ‘Vvaan’ Sta...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने फल-मिठाई बांटकर दीं शुभकामनाएं, मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
Lifestyle

अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने फल-मिठाई बांटकर दीं शुभकामनाएं, मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Aug 2026, 06:30 PM 👁 53
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कानपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने थाना नवाबगंज क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका गृह पहुंचकर वहां निवासरत बालिकाओं से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को फल एवं मिठाई वितरित कर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल, सुरक्षित एवं सुखद भविष्य की कामना की। अपर पुलिस आयुक्त ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला अधिकार, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
बालिकाओं को किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए 112, 1090, 181, 1098, 1930 एवं 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही बालिकाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं, ऑनलाइन शिकायत एवं जनसुविधाओं तथा सोशल मीडिया के जरिए पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर जागरूकता, संवाद एवं सुरक्षा संबंधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर राजकीय बालिका गृह में आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस और बालिकाओं के बीच आत्मीय एवं संवेदनशील संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी नवाबगंज राजकेसर, महिला उपनिरीक्षक शिवानी, महिला आरक्षी ज्योति सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
📲Get App