अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न
*तमाड़।* बरसों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे झारखण्ड आंदोलनकारी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने 15 नवंबर से रांची में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन का ऐलान कर दिया है। इसी को लेकर तमाड़ पश्चिमी सचिवालय प्रांगण में सैकड़ों आंदोलनकारी जुटे और आगे की रणनीति तय की।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सह आंदोलनकारी विमल पातर ने की, जबकि संचालन हीरा मुंडा ने किया।
*क्या हैं मुख्य मांगें?*
- आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान और अलग पहचान मिले
- उनके बच्चों और आश्रितों को रोजी-रोजगार व नौकरियों में शत-प्रतिशत अधिकार की गारंटी हो
- आंदोलनकारियों को जेल जाने की बाध्यता खत्म हो
- सभी आंदोलनकारियों को समान 50-50 हजार रुपये पेंशन दी जाए
बैठक में फैसला हुआ कि झारखण्ड स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन, 15 नवंबर को रांची के बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास अनशन शुरू होगा। तमाड़ से बड़ी संख्या में आंदोलनकारी इसमें शामिल होंगे। अनशन में बैठने वाले सभी लोग 14 नवंबर को ही रांची पहुंच जाएंगे।