🔥 TRENDING ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Sep 2026, 10:54 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान, आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिवस के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ने रविवार को पंचशील नगर, भोपाल स्थित शासकीय अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बारेलाल अहिरवार ने छात्रावास परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्राओं से संवाद कर उनकी शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं स्वरोजगार योजनाओं के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। बारेलाल अहिरवार ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास पर भी ध्यान दें और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
📲Get App