स्थानीय
अनुरक्षण माह के तहत उपकेन्द्र रेंढ़र में यार्ड की साफ-सफाई
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
अवर अभियंता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित बिजली व्यवस्था के लिए चल रहा अभियान
रेंढ़र। अनुरक्षण माह के तहत विद्युत विभाग द्वारा बिजली व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए उपकेन्द्र रेंढ़र में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अवर अभियंता के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारियों द्वारा उपकेन्द्र के यार्ड की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। अभियान के दौरान यार्ड में उगी घास-फूस एवं अनावश्यक सामग्री को हटाकर परिसर को व्यवस्थित किया जा रहा है। विद्युत विभाग के अनुसार उपकेन्द्र परिसर की नियमित साफ-सफाई और अनुरक्षण से विद्युत उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी। कर्मचारियों द्वारा अनुरक्षण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।