🔥 TRENDING વાગરા તાલુકાના સાલાદરા ગામમાં નૂતન વર્... Firefighters douse flames at New Jerse... President’s Bodyguard Gunned Down in H... Convicted 2008 CRPF Camp Attacker Kill... European Carmakers Eye New Manufacturi... 11 Government Flats in Prayagraj to be...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अनूपपुर से बड़ी खबरघरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप! पति ने लाठी और हाथ-मुक्कों से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 10 Nov 2026, 11:31 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अनूपपुर से बड़ी खबरघरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप! पति ने लाठी और हाथ-मुक्कों से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

खाल्हेटोला लखनपुर में सनसनीखेज वारदात से इलाके में फैली दहशत, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पति को किया गिरफ्तार

एंकर इंट्रो:

अनूपपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी के छोड़कर चले जाने की बात को लेकर पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपनी ही पत्नी पर लाठी और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

वीओ – 1: घटना का पूरा विवरण

पूरा मामला अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनपुर के खाल्हेटोला का है। जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ। विवाद की वजह पत्नी के छोड़कर चले जाने की बात बताई जा रही है।

इसी दौरान आरोपी पति रामभुवन बैगा, उम्र 25 वर्ष, ने अपनी पत्नी रिन्की बैगा के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने जलाऊ लकड़ी यानी लाठी और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से हमला किया। इस हमले में रिन्की बैगा की मौत हो गई।

वीओ – 2: पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी अनूपपुर एवं कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी को भी जब्त किया। मामले में अपराध क्रमांक 593/26, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी पति रामभुवन बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

🎥 वीओ – 3: पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में एसडीओपी अनूपपुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, त्रिलोक सिंह वालरे, सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक शिव शंकर प्रजापति, राजेश कंवर, दीपक बुंदेला एवं महिला आरक्षक कुंती शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घरेलू विवाद में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार को उजाड़ दिया है। आखिर एक मामूली विवाद किस तरह खूनी वारदात में बदल सकता है, यह घटना एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है।

सच के साथ, सबसे पहले।
📲Get App