🔥 TRENDING Meghalaya’s Cuisine, Communities and C... Meghalaya CM Inaugurates Rs 1.52 crore... Techie Vani Satish Teams Up with Vijay... Taylor Swift Regains Rights to First S... Canacona to Build New Bandharas to Add... Centre approves 50 MBBS seats at ESIC...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी: शिवरतनगंज में ट्यूबवेल का ताला तोड़कर बैटरी और झटका मशीन चोरी, किसान ने थाने में दी तहरीर*

✍️ Reporter: ashif 🗓 21 Oct 2026, 01:30 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के पूरे चौबे, रामपुर पांवरा गांव में चोरों ने एक किसान के ट्यूबवेल को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल पर लगे ताले को तोड़कर अंदर रखी बैटरी और झटका मशीन पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित किसान शिवमंगल पाल पुत्र रामदास, निवासी पूरे चौबे, रामपुर पांवरा ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के बाहर स्थित उनके ट्यूबवेल पर रात के समय अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए सामान में एक बैटरी और एक झटका मशीन शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई जा रही है।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
📲Get App