🔥 TRENDING બેંક કર્મચારીઓની 3 દિવસીય હડતાલ મોકૂફ:... नवादा: कुएं से युवक का आधा जला शव बराम... વાહન માલિકી ટ્રાન્સફર હવે આધાર OTP થી,... कमलिया-धमलिया रोड पर 6 महीने से अधूरा... पूर्व प्रधान के कथित घोटालों पर स्थानी... Nara Lokesh Highlights Movement from M...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 7 चोरी की मोटरसाइकिल और 4 अंतरजनपदीय चोरों को दबोचा
Crime

अमेठी पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 7 चोरी की मोटरसाइकिल और 4 अंतरजनपदीय चोरों को दबोचा

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 07 Aug 2026, 01:14 PM 👁 56
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की 7 मोटरसाइकिलें (5 पूरी और 2 कटी हुई) के साथ 4 अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है।

जनपद अमेठी में अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत थाना अमेठी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में, चेकिंग के दौरान 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये अभियुक्त चोरी की 7 मोटरसाइकिलें (5 पूरी और 2 कटी हुई) के साथ पकड़े गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वीरेन्द्र वर्मा, साहिल सरोज, धीरज वर्मा और धर्मेन्द्र कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जो सभी जनपद प्रतापगढ़ के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे मिलकर रेकी कर मोटरसाइकिलें चुराते थे और अपने साथी धर्मेन्द्र की मदद से सुनसान जगहों पर ले जाकर उनके पुर्जे अलग कर बेच देते थे। अभियुक्तों की निशानदेही पर बेनीपुर नहर के पास एक खंडहर से 2 मोटरसाइकिलें और 2 मोटरसाइकिलों के पुर्जे भी बरामद हुए।

अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पूर्व कस्बा अमेठी से एक अपाचे, 10-11 दिन पूर्व बारामासी गौरीगंज रोड से एक हीरो स्प्लेंडर, लगभग 7-8 माह पूर्व चंद्रिकन धाम प्रतापगढ़ से एक अपाचे, तथा कस्बा रानीगंज प्रतापगढ़ से एक एचएफ डीलक्स चोरी की थी। अन्य बरामद मोटरसाइकिलें और पुर्जे उन्होंने बहुत पहले चोरी किए थे, जिनके बारे में वे स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए।

पुलिस के अनुसार, ये अभियुक्त संगठित रूप से विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उनके पुर्जे अलग-अलग कर बेचने के अभ्यस्त अपराधी हैं। बरामदगी के आधार पर थाना अमेठी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4), 3(5) की बढ़ोत्तरी की गई है।
📲Get App