🔥 TRENDING క్రీడలు असोहा में सड़क हादसे के पीड़ित परिवारो... પાર્ટીમાં ડ્રિંકમાં નશીલો પદાર્થ મિલાવ... Karnataka Turns 70: Economic Growth Fu... Delhi's AQI Surges Past 480 at IIT Del... A2B raises $180 million from James Mur...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

🚨 **अमेठी में प्यार, शादी और फिर धोखे का सनसनीखेज मामला!**

✍️ Reporter: ashif 🗓 07 Nov 2026, 03:45 PM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एक साल पहले शादी, फिर उत्पीड़न और अब लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप! मामला अमेठी के महोना गांव से जुड़ा है, जहां के निवासी अबू फरेरा उर्फ सैफ पर उसकी पत्नी सलमा खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के शिकायती पत्र के मुताबिक, 05 अक्टूबर 2025 को लव मैरिज के बाद दोनों का निकाह हुआ था। इसके बाद वह पति के साथ नवी मुंबई के चिंचपाड़ा ऐरोली इलाके में रहने लगी। आरोप है कि पति ने मुंबई स्थित उसके मकान को तीन लाख रुपये में गिरवी रखकर रकम प्राप्त की और बाद में उसे छोड़कर चला गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसका उत्पीड़न किया गया और इस पूरे मामले में पति के पिता व भाई की भी भूमिका रही है।

पीड़िता का कहना है कि उसने नवी मुंबई के पुलिस थाने में शिकायत की है। अब वह न्याय की गुहार लगा रही है और आरोपी की तलाश को लेकर परेशान है।

**आखिर शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि पीड़िता को इंसाफ के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है?**

🎥 देखिए पीड़िता और उसके भाई की जुबानी, क्या है पूरा मामला और उन्होंने कैमरे पर क्या कुछ बताया।

⚖️ *नोट: खबर पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध शिकायती पत्र पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है।*
📲Get App