🔥 TRENDING मनोहर सिंह भाटी बेदू कला బీజేపీ అభ్యర్థులను గెలిపిస్తేనే గ్రామా... வேலூர் மாவட்ட ஆட்சித்தலைவர் பி.எஸ். லீ... *ರೈತರ ಹೋರಾಟದಲ್ಲಿ ಪಾಲ್ಗೊಂಡು ಬೆಂಬಲ ವ್ಯಕ್... Congress Questions RSS Over Mohan Bhag... Meghalaya to Advertise 2,000 Police Po...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी: खाद-बीज की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर प्रशासन का शिकंजा, जनपदभर में ताबड़तोड़ छापेमारी; एक केंद्र का लाइसेंस निलंबित

✍️ Reporter: ashif 🗓 19 Nov 2026, 09:33 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी। किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर गुरुवार को जनपदभर में उर्वरक एवं बीज विक्रय केंद्रों, थोक व फुटकर प्रतिष्ठानों और गोदामों पर व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि अनियमितता के चलते किसान सेवा केंद्र संसारपुर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
अभिलेखों और स्टॉक की बारीकी से हुई जांच
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि उप जिलाधिकारियों और कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने सहकारी व निजी प्रतिष्ठानों पर उर्वरक-बीज की उपलब्धता, बिक्री मूल्य, स्टॉक व वितरण रजिस्टर, बिक्री रसीद और पीओएस मशीनों का सत्यापन किया।
संसारपुर में बड़ी कार्रवाई: जिला कृषि अधिकारी द्वारा आठ दुकानों और सात किसान सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इनमें से सात दुकानों पर अभिलेख अपूर्ण और स्टॉक बोर्ड पर विवरण न होने के कारण नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं, अभिलेख अपूर्ण होने व अन्य अनियमितताओं पर किसान सेवा केंद्र संसारपुर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
इन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस: निरीक्षण के दौरान वितरण एवं स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण होने तथा किसानों के नाम व मोबाइल नंबर दर्ज न होने पर एग्रीजंक्शन (कोहार), आशीर्वाद इंडस्ट्रीज (नेवादा किशुनगढ़), श्याम खाद भंडार (नंदमहर), अग्रही फर्टिलाइजर्स (मुसाफिरखाना) और आजाद फर्टिलाइजर्स (पूरे तिवारी चौराहा, शाहगढ़) के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा तिलोई क्षेत्र में एसडीएम व तहसीलदार की टीम द्वारा पांच प्रतिष्ठानों की जांच में अभिलेख अधूरे मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
बंद मिला केंद्र, कहीं व्यवस्था दुरुस्त: उप कृषि निदेशक के निरीक्षण में साधन सहकारी समिति कोहार बंद मिली। वहीं, गौरीगंज में तिवारी ट्रेडर्स और मुसाफिरखाना में श्याम बहादुर बीज भंडार व जायसवाल फर्टिलाइजर्स में स्टॉक व व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
टैगिंग और ओवररेटिंग पर सख्त चेतावनी, किसानों से अपील
जिला कृषि अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित दर पर ही उर्वरक बेचें और किसी भी अन्य उत्पाद की जबरन 'टैगिंग' न करें। भविष्य में कालाबाजारी या ओवररेटिंग मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि वे डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके उर्वरक का उपयोग करें और खरीदारी करते समय निर्धारित मूल्य देकर बिक्री रसीद अवश्य लें।
📲Get App