Local
अमित शाह ने ‘भारतीय न्याय संहिता’ आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन, न्याय व्यवस्था के बदलावों की दी गई जानकारी
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ‘भारतीय न्याय संहिता’ पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसका अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में भारतीय न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधानों, न्याय व्यवस्था में हुए महत्वपूर्ण बदलावों तथा न्याय को अधिक सरल, सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर भारतीय न्याय व्यवस्था में हुए बदलावों और नागरिकों को न्याय प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सरल माध्यम से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।