🔥 TRENDING Five arrested in Lucknow for murder of... Friend of Main Suspect Detained in Pol... Bokaro Police Receive Golden Hour Trai... Karnataka DG & IGP M A Saleem Calls fo... Seven Killed, Twenty Injured in Road A... Bidar police news
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अमृत अभिजात ने संभाला उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 03 Oct 2026, 05:18 AM 👁 6
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह सहित परिवहन निगम परिवार ने किया हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने अपने विभागीय दायित्वों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह सहित समस्त परिवहन निगम परिवार की ओर से अमृत अभिजात का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परिवहन निगम की ओर से जनहित, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवाओं के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता दोहराई गई। निगम परिवार ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
📲Get App