🔥 TRENDING BJP MP Anurag Thakur Accuses CM Sukhu... Una Schools Install Sugar Warning Boar... HP High Court says bank's COVID-19 mor... Ludhiana Daughter-in-Law Accused of Da... Guru Nanak Dev University non‑teaching... 500 Haryana Activists Join Rahul Gandh...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अमरसर धाम में श्री महाकाली माता रानी का भव्य पुष्प श्रृंगार, छप्पन भोग के हुए दिव्य दर्शन
Religion

अमरसर धाम में श्री महाकाली माता रानी का भव्य पुष्प श्रृंगार, छप्पन भोग के हुए दिव्य दर्शन

✍️ Reporter: Mahendra Kumar Mitharwal 🗓 12 Oct 2026, 04:00 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अश्विन मास के शारदीय नवरात्र की द्वितीया तिथि पर श्री महाकाली शक्तिपीठ अमरसर धाम में माता रानी का अलौकिक पुष्प श्रृंगार किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग के दिव्य दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

श्री महाकाली शक्तिपीठ अमरसर धाम में अश्विन मास के शारदीय नवरात्र की द्वितीया तिथि पर श्री महाकाली माता रानी का भव्य, अलौकिक एवं मनमोहक पुष्प श्रृंगार किया गया। इस पावन अवसर पर माता रानी को बाल भोग, राज भोग, मेवा भोग, फल श्रृंगार एवं छप्पन भोग अर्पित किए गए। मंदिर में माता के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, आरोग्य और परिवार की खुशहाली की कामना की।

मंदिर में आयोजित विशेष धार्मिक सेवा के अंतर्गत श्री चौथमल जी मुरलीधर जी, हैदराबाद वालों की ओर से माता रानी का सुंदर पुष्प श्रृंगार, बाल भोग एवं राज भोग करवाया गया। वहीं श्री राम अवतार जी चिरंजी लाल जी तायल, सेंधवा वालों की ओर से छप्पन भोग, मेवा भोग, फल श्रृंगार, पोशाक एवं कढ़ाई की सेवा संपन्न करवाई गई।

माता रानी के दरबार में सजे रंग-बिरंगे पुष्पों, आकर्षक पोशाक और विविध प्रकार के भोग ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने श्री महाकाली माता रानी के पावन श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र के पावन अवसर पर माता के जयकारों और भक्ति भाव से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर भक्तों ने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, धन-धान्य और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। मान्यता के अनुसार, नवरात्र में मां भगवती की आराधना करने से भक्तों को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
📲Get App