अपराध
अमरोहा जिले से शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हसनपुर क्षेत्र के गंगाचोली गांव में शादी की पहली

अमरोहा जिले से शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हसनपुर क्षेत्र के गंगाचोली गांव में शादी की पहली ही रात दुल्हन ने दूल्हे को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर अपने दोनों बच्चों के साथ फरार हो गई। सुबह जब दूल्हे की नींद खुली तो घर से दुल्हन और कीमती सामान दोनों गायब थे।
जांच में पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसका पहला पति जिंदा है। पीड़ित ने बिचौलिए पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी दिनेश कुमार के अनुसार, उन्होंने 19 अक्टूबर को पड़ोसी गांव की एक महिला से विवाह किया था, जिसके पहले से दो बच्चे हैं।दिनेश का आरोप है कि रिश्ता तय कराने वाले बिचौलिए ने बताया था कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी है। इसी बात पर भरोसा कर उन्होंने शादी के लिए हामी भरी थी।
पीड़ित के मुताबिक, उसने धूमधाम से शादी की थी और दुल्हन को सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी पहनाए थे।आरोप है कि सुहागरात पर दूध पीने के बाद वह गहरी नींद में सो गया। दिनेश का दावा है कि दुल्हन ने दूध में नशीली गोलियां मिला दी थीं, जिसकी वजह से उसे होश ही नहीं रहा और इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
सुबह आंख खुली तो घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था और दुल्हन अपने दोनों बच्चों के साथ घर से गायब थी। तलाशी लेने पर पता चला कि घर में रखे करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और दस हजार रुपये की नकदी भी चोरी हो चुकी है