🔥 TRENDING Actress Hilary Swank Announces Pregnan... Prabhas's Busy Schedule: Is It Causing... Varanasi Update: Telugu360 Provides La... CA सरोज झा ने 10,000 से अधिक मिथिलांचल... Viral Video Stunt at Oregon Mall Spark... Supreme Court Orders Tamil Nadu to Lig...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अम्बेडकर नगर के हंसवर थाना में राम सेवक यादव एवं परिवार पर दो बार हिंसक हमला, अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं

✍️ Reporter: Suryakant 🗓 28 Nov 2026, 11:10 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अम्बेडकर नगर के हंसवर थाना में राम सेवक यादव एवं उनके परिवार पर 2 और 18 नवंबर 2026 को दो बार हिंसक हमला किया गया, जबकि पुलिस ने अभी तक कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की।

हंसवर थाना के अंतर्गत गोहिला गाँव के निवासी राम सेवक यादव को 2 नवंबर 2026 को हंसवर थाना अध्यक्ष के सहयोग से कुछ दबंग लोगों ने उनके आबादी के जमीन में अवैध खड़ने का निर्माण करवाते हुए थाने में बिठा कर उनके परिवार को मारपीट की।

इस घटना के बाद विपक्षी चंद्रिका प्रसाद ने अपनी बहू पुष्पा देवी के साथ 3 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक अम्बेडकर नगर को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, तथा 14 नवंबर 2026 को थाना अध्यक्ष द्वारा दूसरी प्रार्थना पत्र लिखवाकर मामले को हल्का बताया गया।

परंतु 18 नवंबर 2026 को विपक्षी लोगों ने फिर से आक्रोशित होकर राम सेवक यादव और उनके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया तथा उनके घर में लूटपाट की गई। 112 नंबर पुलिस और 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र बसखारी में भर्ती कराया गया, परन्तु हंसवर थाना की कोई पुलिस मेडिकल रिपोर्ट नहीं बनाई गई।

आज 28 नवंबर 2026 तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुआ है और पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।
📲Get App