🔥 ट्रेंडिंग हनुमानगढ़ की बेटियों ने सॉफ्टबॉल में र... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बाली विधाय... नेपाल से छोड़े गए पानी से बिहार में बा... बिहार के जमुई अस्पताल में दो गर्भवती म... दिल्ली की वायरल गर्ल नीशू ने पिटाई का... गाजियाबाद स्टेशन पर 18 लोकल ट्रेनों का...
04 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी ने गढ़मुक्तेश्वर में गंगा घाट पर दूध चढ़ाया, संगठन का विस्तार किया

✍️ रिपोर्टर: Ram Garg 🗓 04 अक्टू. 2026, 10:43 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नए जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने गढ़मुक्तेश्वर के पुष्पावती पूठ गंगा घाट पर दूध चढ़ाया और संगठन के विस्तार के लिए बैठक का आयोजन किया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, नए जिला अध्यक्ष हापुड़ पंडित प्रदीप शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम पुष्पावती पूठ गंगा घाट पर दूध की चढ़ाई कर मां गंगा जी में देश की खुशहाली की कामना की।

मंदिर की चढ़ाई के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके समस्त टीम प्रदीप शर्मा के आवास पर पहुँचकर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने सभी पदाधिकारीकों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष के साथ मिलकर गरीब आशा है व्यक्तियों की सेवा करें, समय-समय पर भोजन और वस्त्र की व्यवस्था करें।

इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा अध्यक्ष पंडित विनोद शास्त्री, विधानसभा प्रभारी पंडित आशुतोष शर्मा, श्री भागीरथी संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश शर्मा, पंडित मनोहर लाल शर्मा, पंडित महेश चंद शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, संजू शर्मा, योगेश शर्मा, बृजेश शर्मा, खेलानंद विष्णु, धनंजय तिवारी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
📲Get App