Local
अखंड राष्ट्रीय हिंदू सेना ने पंकज गुप्ता को बनाया जालौन का जिला मीडिया प्रभारी, संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई।
Watch on:
📘 Facebook
जालौन जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह एवं युवा जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने दी हार्दिक बधाई, पदाधिकारियों ने जताई उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद।
उरई (जालौन)। अखंड राष्ट्रीय हिंदू सेना ने संगठन का विस्तार करते हुए पंकज गुप्ता को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.पी. सिंह बघेल (एडवोकेट) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज गुप्ता की नियुक्ति की खबर मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन की ओर से जारी बधाई संदेश में जालौन जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह एवं युवा जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने पंकज गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि पंकज गुप्ता संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, सक्रियता एवं कर्मठता के साथ करेंगे तथा संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पंकज गुप्ता की नियुक्ति को जालौन जिले में संगठन की गतिविधियों और विस्तार को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बधाई देने वालों ने विश्वास जताया कि पंकज गुप्ता अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।