Local
अकराबाद फ्लाईओवर पर धू-धू कर जली स्कॉर्पियो, 150 लीटर डीजल के साथ बड़ा हादसा टला 50 मिनट बाद पहुंची दमकल
Watch on:
📘 Facebook
अलीगढ़ से हसायन जा रही स्कॉर्पियो शनिवार रात अकराबाद फ्लाईओवर पर अचानक आग का गोला बन गई। टायर में आग लगते ही सवार अनिल और सुनील ने कूदकर जान बचाई। गाड़ी में 3 कैनों में रखा 150 लीटर डीजल पहले ही बाहर निकाल लिया, नहीं तो बड़ा धमाका हो सकता था। आग में पूरी स्कॉर्पियो जलकर राख हो गई। आरोप है कि अलीगढ़ तालानगरी फायर स्टेशन से दमकल 40-50 मिनट बाद पहुंची, तब तक सब जल चुका था।
अकराबाद, अलीगढ़: शनिवार रात अकराबाद फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अलीगढ़ से हसायन जा रही एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
गाड़ी में सवार अनिल और सुनील के अनुसार, चलती गाड़ी के अगले टायर में अचानक आग लग गई। पीछे से आ रहे लोगों ने आवाज लगाई तो उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी। गनीमत रही कि दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
गाड़ी में करीब 150 लीटर डीजल 3 कैनों में रखा हुआ था। आग लगते ही दोनों युवकों ने सबसे पहले डीजल की कैनों को बाहर निकाल दिया। अगर कैन गाड़ी में ही रह जातीं तो बड़ा धमाका हो सकता था। बताया जा रहा है कि यह डीजल अलीगढ़ से लाया जा रहा था।
50 मिनट बाद पहुंची दमकल, व्यवस्था पर सवाल:
सबसे बड़ा सवाल फायर ब्रिगेड की व्यवस्था पर उठा है। पीड़ितों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद अलीगढ़ के तालानगरी फायर स्टेशन से दमकल 40 से 50 मिनट बाद मौके पर पहुंची। तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि करीब एक साल पहले भी इसी फ्लाईओवर पर आग में 5 लोगों की जान गई थी, फिर भी सबक क्यों नहीं लिया गया? गोपी और अकराबाद क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था कब होगी।