🔥 TRENDING तोरवा पुलिस की कार्यवाही मोटर सायकल चल... Abhishek's five-wicket haul helps Megh... Mizoram asks Centre for funding of Rs... Mizoram CM Lalduhoma Calls for Integri... गंजाम जिले में चक्रवात अर्नब के बाद बा... Arunachal Pradesh Protests Over China’...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर

✍️ Reporter: Ajay Kumar Giri 🗓 29 Oct 2026, 09:04 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
**चांदा, सुलतानपुर।** चांदा थाना क्षेत्र में बैंती टोल प्लाजा के पास गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल महिला की पहचान दियरा निवासी सुरेखा (32) पत्नी राज बहादुर निषाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेखा अपने देवर महेश (27) पुत्र राम जियावन के साथ बाइक से बदलापुर अस्पताल में भर्ती एक मरीज को देखने जा रही थी। इसी दौरान बैंती टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरेखा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक की पहचान नहीं हो सकी।

इस संबंध में चांदा थाना प्रभारी राज कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App