🔥 TRENDING President Murmu Approves Frontier Naga... Manipur CM Visits Disarmed SoO Camp, A... Thousands in Manipur stage 'noise prot... Manipur to Rumble: National Thang-Ta C... किसान निधि के नाम पर जमीन हड़पने का आर... Manipur CM: Lasting Peace Unattainable...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अजमेर-डिस्कॉम के 14 जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली: सरकार का दावा- 26 जिलों में किसानों को दिन में दे रहे बिजली; 2027 तक सभी जिलों में देंग

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Oct 2026, 11:04 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अजमेर डिस्कॉम के 14 जिलों के किसानों को अब दिन में बिजली मिलेगी। दरअसल, नागौर जिले के बिरलोका में 220 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) शुरू हो गया है। इसके बाद अब अजमेर विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) के सभी 14 जिलों में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

अभी तक अजमेर डिस्कॉम के 14 में से 13 जिलों में किसानो ं को दिन में दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लागू थी। बिरलोका जीएसएस के शुरू होने से शेष जिले मे ं भी इस व्यवस्था का विस्तार होगा।

इस परियोजना से बिरलोका, नारवा, हिसाबा, पांचला सिद्धा, खींवसर, पांचौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से संपूर्ण खींवसर तहसील में किसानों को दिन के समय दो ब्लॉक में बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
📲Get App